बलरामपुर में ई-रिक्शा चालकों ने वसूली के खिलाफ जगह-जगह किया चक्का जाम, प्रदर्शन से किया विरोध कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

Voice Of News 24 

03 Aug 2024 23 :22 AM

बलरामपुर 

जनपद बलरामपुर में ई-रिक्शा चालकों द्वारा किए गए चक्का जाम,प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट में सौंपें गए ज्ञापन की विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज शुक्रवार को जनपद बलरामपुर में ई रिक्शा चालकों का गुस्सा फूट पड़ा। ई रिक्शा चालकों ने संचालन का ठेका उठाए जाने व प्रतिदिन 20 रुपये की वसूली से नाराज होकर ई रिक्शा चालकों ने शहर में घूम-घूमकर प्रदर्शन किया। चालको ने कई सड़क पर जाम लगाकर विरोध जताया। डीएम ऑफिस पहुंचकर ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। विरोध एवं हड़ताल से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार ई-रिक्शा चालकों ने शुक्रवार को गोंडा, तुलसीपुर व बहराइच रोड पर चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।

परेशान तमाम ई-रिक्शा चालकों ने नारेबाजी करते हुए डीएम ऑफिस पहुंचे और अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ई-रिक्शा चालकों के चक्का जाम के कारण जगह-जगह जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। इससे लोगों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

 

अब सोचने वाली बात यह है कि ई-रिक्शा चलाकर परिवार का लालन-पालन करने वाले चालकों से प्रतिदिन 20 रूपए वसूली करना किस हद तक सही है?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि कोई ई-रिक्शा चालक हादसे का शिकार हो जाता है तो क्या वसूली करने वाले लोग जिम्मेदार बनकर उस चालक की आर्थिक रूप से मदद करेंगे?

Balrampur News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.