अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरा बाइक सवार, हालत इतनी बिगड़ गई कि जिला अस्पताल करना पड़ा रेफर

Voice Of News 24 

01 Aug 2024 22:16 PM

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र में हुआ जबरदस्त सड़क हादसा। इस दौरान एक व्यक्ति को आई गंभीर चोटे। जिसका प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल किया गया रेफर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज वृहस्पतिवार को महाराजगंज जिले के निचलौल-सिंदुरिया मार्ग पर ग्राम मदनपुर के पास एक बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल अवस्था में पड़ा था जिसे देख वहां बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी, लेकिन किसी के पास इतनी हिम्मत या साधन नहीं था कि उसे अस्पताल पहुंचा सके। तमाशा देख रहे लोगों के बीच से किसी ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार अमन पुत्र इम्तियाज ग्राम मिठौरा, जो निचलौल से मिठौरा अपने घर के लिए जा रहा था कि रास्ते में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने इम्तियाज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि इम्तियाज निचलौल सामान खरीदने आया था और घर लौट रहा था। जो रास्ते में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.