लखीमपुर खीरी: चहमलपुर के पास भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच जारी

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चहमलपुर के पास शनिवार सुबह एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चहमलपुर के पास शनिवार सुबह एक भीषण और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ रोजी-रोटी के सिलसिले में साइकिल से काम पर जा रहे दो युवकों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से गाड़ी सहित फरार हो गया। घटना से पीड़ितों के परिवारों में कोहराम मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह करीब 8 बजे दो युवक अपनी साइकिल पर सवार होकर प्रतिदिन की भांति मजदूरी व अपने काम पर जा रहे थे। जैसे ही वे चहमलपुर के समीप पहुँचे, तभी पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।

राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर स्थानीय पुलिस तुरंत बल के साथ मौके पर पहुँची। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल भिजवाया।

हादसे में हताहत हुए दोनों युवकों की शिनाख्त रूप में हुई है।

मृतक: प्रदीप पुत्र जयपाल रविदास, निवासी: राजापुर (इन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया)।

घायल: अभिषेक पुत्र रामस्वरूप पासी (इनकी हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला अस्पताल ओयल भेजा गया है

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, सीसीटीवी (CCTV) खंगाल रही पुलिस

हादसे की खबर जैसे ही मृतकों और घायलों के गाँव पहुँची, तो परिवारों में चीख-पुकार मच गई। रोते-बिलखते परिजन तत्काल अस्पताल और कोतवाली पहुँचे। पुलिस ने विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए मृतक प्रदीप के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अज्ञात वाहन और उसके फरार चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। दुर्घटनास्थल और उसके आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी वाहन की पहचान कर चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

 

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.