बुलंदशहर: खुर्जा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, सगे भाई और मां पर हत्या का आरोप

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र में फ्लाईओवर के पास रहने वाले दीपक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के भाई और मां पर हत्या का आरोप लगाया गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद खुर्जा जंक्शन चौकी क्षेत्र के अंतर्गत फ्लाईओवर के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक के सगे भाई और मां पर ही हत्या का गंभीर आरोप लगा है

जानकारी के अनुसार खुर्जा जंक्शन चौकी निवासी दीपक अपनी पत्नी राजकुमारी और दो बच्चों के साथ रहता था। 15 दिन पूर्व दीपक की पत्नी राजकुमारी अपने बच्चों अवि उम्र 6 वर्ष व मेघना उम्र 4 वर्ष के साथ अपने मायके गांव एचौरा, अनूपशहर चली गई थी।

परिजनों के अनुसार लगभग 10 दिन पहले दोनों भाइयों ने अपनी जमीन बेच दी थी। बीती रात शराब पीने के दौरान दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान दीपक की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पोस्टमार्टम के दौरान लड़के पक्ष का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। वहीं लड़की पक्ष के लोग और रिश्तेदार पोस्टमार्टम पर पहुंच गए थे।

पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.