Voice Of News 24
31 Jul 2024 18:15 Pm
निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र में किशोर के साथ हुआ अनहोनी, करंट की चपेट में आया किशोर, झुलसने से हालत खराब, निचलौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा इलाज। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद को लगी किसकी नजर जहां हादसाओ का मामला छू रहा आसमान। आज बुधवार को निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बजही में एक किशोर बिजली की बोर्ड में पंखे का स्विच ऑन करते समय करंट के चपेट में आ गया।
जिससे किशोर फेकू(12) पुत्र रामकिशुन गंभीर रूप से झुलस गया। उसके परिजनों ने किशोर के हालत को गंभीर देखते हुए उसे आनन फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल लेकर गए जहां पर किशोर की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
महराजगंज जनपद आज बुधवार को निचलौल थाना अंतर्गत ग्राम सभा बजही में पंखे का स्वीच ऑन करने गया किशोर करंट की चपेट में आ गया। जिसकी हालत गंभीर हो गई। और परिजनों द्वारा उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देखिए विडियो pic.twitter.com/R4IL2qgXXE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 31, 2024























