मोटरसाइकिल से गिरी महिला हुई घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल किया गया रेफर

Voice Of News 24 

31 Jul 2024 17:46 PM

कोठीभार (महाराजगंज) 

जनपद महराजगंज के थाना कोठीभार अंतर्गत क्षेत्र में बाइक से गिरने के कारण महिला को आई गंभीर चोटे, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बलहीखोर मे आज बुधवार को एक महिला मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की सहायता से महिला को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया,

जहां चिकित्सकों ने घायल महिला का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी अनुसार घायल महिला सुरसती देवी (55) पत्नी रतन गुप्ता ग्राम सभा कटहरी की बताई जा रही है।

 

Maharajganj News