Voice Of News 24
30 Jul 2024 23:59 PM
ठूठीबारी (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के ठूठीबारी ग्राम सभा के अंतर्गत एक युवक सोमवार की देर रात तक घर नहीं लौटा। उस युवक को घर में न देखकर परिजनों ने जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया। पूरी जानकारी पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के ठूठीबारी ग्रामसभा के अंतर्गत आने वाला टोला सड़कहवां निवासी द्वारिका यादव सुपुत्र राजेंद्र यादव कल शाम 4 बजे से लापता हैं। अभी तक उसके बारे में घरवालों को कोई खबर नहीं मिली है।बताया जा रहा है कि घास काटकर वो घर आया और किसी काम से शाम 4 बजे घर से निकला। जब देर रात तक द्वारिका घर वापस नहीं आया तो घर वालों को उसकी चिंता होने लगी। और तब जाकर खोजबीन शुरू हुई। लेकिन आज मंगलवार को करीब 31 घंटा हो गया है लेकिन उसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है। आज ठूठीबारी कोतवाली में इसके बारे में तहरीर दिया गया है।























