Voice Of News 24
30 Jul 2024 22:13 PM
निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र के इस विद्यालय में पहुंची अग्निशमन दास्तां की टीम, विद्यालय में अग्निशमन टीम ने पहुंचकर बालिकाओं को दिया ये खास दिशा-निर्देश पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

एक तरफ जहां बालिकाएं कालेजों में शिक्षा ग्रहण करने जाती है, वहीं दूसरी तरफ कुछ बालिकाएं घर लौटने के बाद परिजनों के लिए पकवान भी बनानें का कार्य करतीं हैं। ऐसे में डर बना रहता है कि यदि किसी लापरवाही के कारण आगजनी घटना घटित हो जाए तो इसके लिए आज निचलौल के विद्यालय में बालिकाओं को खास जानकारी प्रदान की गई।
महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने पुलिस महकमे में किया बड़ा फेरबदलhttps://t.co/MrulGo6PXX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 30, 2024
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार महाराजगंज निचलौल के रामभोली कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज में आज मंगलवार को बालिकाओं को अग्निशमन दस्ता की टीम ने आग से निपटने के लिए स्कूल के खुले प्रांगण में बच्चियों को आग से निपटने के लिए सावधानियां और उसपर काबू पाने के तौर तरीके बताएं। जिसमें रामभोली कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक आशीष मणि त्रिपाठी,प्रधानाचार्य वासुदेव पांडेय, और अग्नि दास्ता की टीम मौजूद रही।













