चौक बाजार में विकास कार्य राहगीरों के लिए यात्रा करने में बनीं बांधा

Voice Of News 24 

29 Jul 2024 23:19 PM

चौक बाजार (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज के चौंक बाजार में सड़क के बगल में बना पुलिया हुआ क्षतिग्रस्त, विकास कार्यों के लिए सामान ले जाते समय पुलिया की स्थिति हुई जर्जर। ग्रामीणों ने दिया बयान। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के चौक बाजार में एक तरफ क्षेत्र की विकास के लिए जहां स्टेडियम का हो रहा है निर्माण वहीं दूसरी तरफ सड़कों की उड़ाई जा रही धज्जियां, चौक नगर पंचायत एवं थाना चौक तक जाने वाले रास्ते के बीच में स्टेडियम निर्माण कार्य के लिए समानों को ले जाते समय पुलिया की हालत हुई बद से बद्तर। पथिकों को इस सड़क पर यात्रा करते समय मौत की आती है यादें।

इस भयावह रास्ते के बारे में वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को स्थानीय लोगों ने बताया कि रास्ता पर बना यह पुलिया करीब तीन-चार महिनों से क्षतिग्रस्त है, लेकिन इसको लेकर कोई भी जिम्मेदार कठोर कदम उठाने का नाम ही नहीं ले रहा है। यदि इस क्षतिग्रस्त पुलिया की चपेट में आकर किसी व्यक्ति के साथ कोई बड़ा हादसा हो जाता है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ? सबसे बड़ा सवाल

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.