पोखरी में नहा रहा युवक डूबा मछुआरों की मदद से दूसरे दिन मिला शव, घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Voice Of News 24 

29 Jul 2024 18:14 Pm

पनियरा

पोखरी में नहा रहा युवक डूबा मछुआरों की मदद से दूसरे दिन मिला शव, घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

महराजगंज में रविवार शाम एक40 वर्षीय व्यक्ति पोखरी में नहाते समय गहरे पानी में जाने से डूब गया। उसे कुछ युवा ने देखा तो पोखरी में तलाश किया, लेकिन नहीं पाया तो पुलिस को बताया। पनियरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पोखरी में युवक की खोज करने के लिए कई लोगों को भेजा, लेकिन पोखरी में बहुत अधिक पानी होने के कारण किसी का पता नहीं चला। सोमवार को मछुआरे को बुला लिया गया और जाल लगाया गया। बाद में युवा की लाश मिली। पनियरा नगर पंचायत का महावीर नगर मामला है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोखरी में डूबे पुरूषोत्तम की दो बेटियां हैं। पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। परिवार में मां और एक छोटा भाई भी है। पुरुषोत्तम मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Maharajganj News 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.