समाजवादी पार्टी ने माता प्रसाद पाण्डेय को बनाया नेता प्रतिपक्ष,दी बड़ी जिम्मेदारी

Voice Of  News 24 

29 Jul 2024 09:36 AM

समाजवादी पार्टी ने माता प्रसाद पाण्डेय को यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने का ऐलान किया है.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

समाजवादी पार्टी ने माता प्रसाद पाण्डेय को यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने का ऐलान किया है. नेता प्रतिपक्ष के लिए रविवार को कई नामों पर मंथन किया जा रहा था, लेकिन अब पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है. समाजवादी पार्टी ने आखिरकार यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के तौर पर ब्राह्मण नेता माता प्रसाद पांडेय के नाम पर मुहर लगा दी है। सपा ने आधिकारिक लेटर जारी करते हुए यह ऐलान किया है। माता प्रसाद पांडेय अखिलेश सरकार में विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

 

इसके अलावा पार्टी ने यूपी विधानसभा के सदस्य महबूब अली को अधिष्ठाता मण्डल, कमाल अख्तर को मुख्य सचेतक और राकेश कुमार उर्फ आरके वर्मा को उप सचेतक की कमान सौंपी है. पार्टी की ओर से यह निर्णय अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया.

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.