Voice of News 24

26 Jul 2024 17:31 PM
निचलौल (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली अंतर्गत क्षेत्र में बिजली विभाग के दो संविदाकर्मियों की करंट की चपेट में आने से हालत हुई गंभीर। एक की मौत तो दूसरे का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता के अनुसार जनपद महराजगंज के निचलौल कोतवाली शहर अंतर्गत पावर हाउस पर 33000 केबीए व्हाट करंट की चपेट में आने से हरिओम सिंह(30) निचलौल कोतवाली ग्राम सभा दुधराई की मौके पर हुई मौत जबकि दूसरे फिरोज (28) निचलौल सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद हालात नाज़ुक होने के कारण जिला अस्पताल के लिए किया गया रेफर। जहां घायल युवक का इलाज अभी जारी है.












