Paris Olympics 2024: ओलंपिक के पहले दिन ही भारत का जलवा,भारतीय तीरंदाजों ने धमाकेदार आगाज रहा

Voice Of News 24 

26 Jul 2024 00:51 AM

भारतीय तीरंदाजों ने पेरिस ओलंपिक 2024 में धमाकेदार आगाज किया है.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय तीरंदाजों ने पेरिस ओलंपिक 2024 में धमाकेदार आगाज किया है. भारत ने तीरंदाजी के टीम इवेंट में महिला और पुरुष दोनों ही वर्गों के क्वार्टर फाइनल में सीधे प्रवेश कर लिया है. गुरुवार को खेले गए मुकाबलों में पहले महिला टीम उतरी और वह टीम रैंकिंग में चौथे नंबर पर रही. इसके बाद पुरुष टीम ने और भी कमाल का प्रदर्शन किया और उसने तीसरे नंबर पर रहते हुए मुकाबला खत्म किया.

भारत की पुरुष टीम के तीरंदाज इंडीविजुअल रैंकिंग में चौथे स्थान पर रहे. उन्होंने 681 पॉइंट्स हासिल किए. इसमें कोरिया के किम वूजिंग टॉप पर रहे. भारत के तरुणदीप राय 14वें नंबर पर रहे. उन्हें 674 पॉइंट्स मिले. वहीं प्रवीण रमेश जाधव 39वें नंबर पर रहे.

Siddharthnagar news