Voice Of News 24

26 Jul 2024 00:04 AM
ठूठीबारी (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 पेटी नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्त को पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा हिरासत में लिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को चौकी लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम द्वारा 8 पेटी नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्त गोविंद पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम गडौरा थाना क्षेत्र ठूठीबारी जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही किया की गई।












