सिद्धार्थनगर: शिक्षामित्र के जिला अध्यक्ष चन्द्रजीत अपने शिक्षकों के साथ 6 सूत्री मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर किया धरना प्रदर्शन

Voice Of News 24 

25 Jul 2024 23:19 PM

सिद्धार्थनगर 

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के तत्वाधान में शिक्षामित्र की समस्याओं का समाधान करने के संबंध में जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने बीएसए कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज गुरूवार को जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय के प्रांगण में उत्तर प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में विगत 23 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षामित्र जो कि स्नातक बी.टी.सी.उत्तीण है । महंगाई के इस दौर में मात्र ₹10000 का मानदेय मिल रहे हैं जिससे शिक्षामित्र के परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है ।


इस कारण उत्तर प्रदेश के शिक्षामित्र आर्थिक एवं मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या जैसे प्राण घातक कदम उठा रहे हैं।
जिसमें प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा के निर्देशन में एक अध्यक्ष कमेटी का गठन 14 नंबर 2023 को किया गया था।
कमेटी में कई बैठक करने के उपरांत अपना प्रस्ताव शासन को भेजा था उसके बाद की प्रक्रिया आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने से रुक गई थी।

शिक्षामित्र कमेटी द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को लागू करने हेतु 6 सूत्रीय मांगे व समस्याएं इस प्रकार हैं।

(1) शिक्षामित्र को नई शिक्षा नीति से सम्मिलित करते हुए स्थाईकरण किया जाए।
(2) वर्तमान महंगाई को देखते हुए शिक्षामित्र को समान कार्य समान वेतन दिया जाए।
(3) मूल विद्यालय से वंचित शिक्षामित्र को मूल विद्यालय पर जाने की अनुमति प्रदान करें।
(4) शिक्षामित्र को ई०पी०एफ० एवं आयुष्मान योजना में शामिल किया जाए ।
(5) महिला शिक्षामित्र को उसके ससुराल के निकट के विद्यालय में स्थानांतरित करने की कृपा करें।
(6) मृतक शिक्षामित्र के परिवार के भरण पोषण के लिए नौकरी व आर्थिक सहायता दी जाए।
इन 6 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षामित्रों ने नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री से अपने मांगों को मनवाने के लिए गुहार लगाई।

Siddharthnagar news

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.