महराजगंज : पुलिस को मिली बड़ी सफलता 20 कुंतल लहन के साथ शराब बनाने के उपकरणों को किया तितर-बितर

Voice Of News 24 

25 Jul 2024 22:35 PM

फरेंदा (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के फरेंदा में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कच्ची शराब के निष्कर्ष विक्रय के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस द्वारा भारी संख्या में सामानों को किया गया नष्ट। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में समस्त थाना क्षेत्रों की पुलिस लगातार अवैध करो-बारी के खिलाफ एक्शन में दिख रही है। इसी क्रम में आज गुरुवार को थाना फरेंदा क्षेत्र में थाना प्रभारी अभिषेक सिंह के द्वारा गठित टीम ने ग्राम निरनाम पश्चिमी में शराब का 20 कुंतल लहन एवं शराब बनाने के उपकरणों को मौके पर पहुंचकर किया गया भंडाफोड़। जांच पड़ताल करने के बाद पुलिस ने बरामद किए गए कच्चे शराब एवं उपकरणों को नष्ट कर दिया।

अब इस मामले में लोग सोचने पर हुए मजबूर। इतने बड़े तादाद में अवैध समानों का मिलना पुलिस की नाकामयाबी समझे कि सफलता। न जाने कितने दिनों से पुलिस के आंड में चल रहा था चोर-बजारी। इतने भारी संख्या में सामानों की बरामदगी से साफ जाहिर हो रहा है कि यह काला बाजारी विगत कई वर्षों से निरंतर चल रहा था। क्या आज के पहले इस मामले की खबर पुलिस को नहीं थी? यदि नहीं थी तो स्थानीय पुलिस कर क्या रही थी? क्या स्थानीय पुलिस द्वारा क्षेत्रों में गश्त नहीं किया जा रहा था? यदि गश्त किया जा रहा था तो पुलिस के कान के ही नीचे इतनी बड़ी काला बाजारी कैसे हो पा रही थी संभव? मामले का सबसे बड़ा सवाल।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.