Voice Of News 24
25 Jul 2024 23:33 PM
सिंदुरिया (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के सिंदुरिया थाना की पुलिस ग्राम देउरवां में कई बोरियों से लदी नेपाली लेहसुन को किया बरामद। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में लगातार अवैध तस्करों के खिलाफ मोर्चा खोला जा रहा है, फिर भी तस्करों के तस्करी की बुनियाद मजबूत होती चली जा रही है।
आज गुरूवार को नेपाली लेहसुन की तस्करी करने वाले दो तस्करों को पिकअप सहित दोनों गाड़ियों से कुल 210 बोरी नेपाली लेहसुन बरामद किया गया।
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र सिंदुरिया के ग्राम सभा देउरवां में बल्ली यादव पुत्र स्वामीनाथ यादव निवासी थाना क्षेत्र ठूठीबारी जनपद महराजगंज के गाड़ी संख्या UP 56 AT 1685 से 115 बोरी तथा दूसरे मोनू निषाद पुत्र चंद्रबली सहानी निवासी निचलौल थाना क्षेत्र जनपद महराजगंज के गाड़ी संख्या UP 56 AT 2352 से 95 बोरी नेपाली लेहसुन को बरामद करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। और अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।













