Voice Of News 24
24 Jul 2024 23:01 PM
काठमांडू (नेपाल)
नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर टेक ऑफ के दौरान एक यात्री, विमान हुआ क्रैश, इस प्लेन में 19 यात्री थे सवार। हादसे के बाद 18 लोगों की मौत हुई, जिसमें से 13 यात्रियों के शव कर लिए गए बरामद।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट पर प्लेन क्रैश में 18 यात्रियों की मौत हो गई है। एयरप्लेन काठमांडू से पोखरा जा रहा था। बताया जा रहा है कि, जैसे ही प्लेन ने टेक ऑफ किया, वह रनवे पर ही फिसल गया। और हादसे का शिकार हो गया।
हादसे में एक पायलट सुरक्षित बच गया है। नेपाल के काठमांडू में त्रिभुवन एयरपोर्ट पर प्लेन हुई थी क्रैश। हालांकि पायलट की जान तो बच गई लेकिन घायल होने के कारण उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नेपाल की राजधानी काठमांडू से एक बहुत ही दुखद घटना सामने आ रही है वहां पर एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया pic.twitter.com/8m6Javtkcb
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 24, 2024
सूत्रों की मानें तो प्लेन नेपाल के काठमांडू से पोखरा जा रहा था। जानकारी के मुताबिक प्लेन सौर एयरलाइंस का विमान नंबर 9N–AME ( CRJ 200) था। शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि। विमान टेक ऑफ के दौरान रनवे पर फिसल गया। जिसके कारण यह भीषण हादसा हुआ। हादसे के बाद से प्लेन से आग के गोले निकलते भी दिखे। इस बड़े घटनाक्रम के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली भी घटना स्थल पर पहुंचे, और इस घटना के बारे में जानकारी अर्जित किया।























