धानी:ग्राम प्रधान पद हेतु उपचुनाव की तिथि हुई घोषित, जाने बरगाहपुर और नौसागर में किस तिथि को होगा उपचुनाव

Voice Of  News 24 

24 Jul 2024 22:36 PM

धानी  (महराजगंज)

जनपद महराजगंज के विकासखण्ड धानी  अंतर्गत दो ग्राम सभा में पूर्व प्रधानों के निधन होने के पश्चात छः अगस्त को होगा उपचुनाव। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के धानी ब्लॉक अंतर्गत दो ग्राम पंचायतों में पूर्व प्रधानों के निधन होने के उपरान्त पुनः उन दो गांवों बरगाहपुर एवं नौसागार में उपचुनाव छः अगस्त को होना तय हुआ है। दोनों गांव में कुल दस प्रत्याशी अपना अपना भाग्य आजमाएंगे।
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बरगाहपुर में प्रधान विद्या देवी तथा नौसागर में प्रधान बेचन प्रसाद का निधन हो गया था।

कब होगा उप चुनाव

वही दोनों गांव में छः अगस्त को चुनाव होना तय हुआ है। बुधवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटन हो गया है। अब छः अगस्त को दोनों गांव के मतदाता प्रत्याशियों को अपना मत देकर उनके भाग्य के ताले को लाॅक करेंगे।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.