Voice Of News 24
24 Jul 2024 16:48 PM
बृजमनगंज (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नाबालिग लड़की के मौत के मातम में डूबा परिवार। घटनाक्रम के बाद परिजनों के उड़े होश। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महाराजगंज के थाना क्षेत्र बृजमनगंज हत्याओं तथा आत्महत्याओं का बना केंद्र, जहां आए दिन लगातार दिल को दहला देने वाली घटनाएं आ रही सामने। कुछ इसी तरह की हृदय विदारक घटना आज बुधवार को आई सामने। स्थानीय थाना क्षेत्र बृजमनगंज में स्थित ग्राम सभा पचगंगपुर में एक नाबालिक लड़की का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता के अनुसार ग्राम सभा पचगंगपुर के टोला ढोडेपुर निवासी स्वर्गीय दुर्गेश यादव की नाबालिक पुत्री आकृति यादव की द्वारा देर रात मौत हो चुकी थी। आज दोपहर पुलिस को सूचना मिलने पर बृजमनगंज थानाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी एसआई अमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे जहां नाबालिक पुत्री आकृति यादव (15) का शरीर संदिग्ध परिस्थितियों में गुलाबी रंग के दुपट्टे से लटक रहा था। इस दर्दनाक घटनाक्रम के बाद उसकी मां का रो-रो कर बुरा हो गया है।
घटना की सूचना पर फरेंदा क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच कर जयजा लिया। बृजमनगंज पुलिस द्वारा मृतिका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तथा जांच के लिए आवश्यक कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है।























