तेईसवें वर्ष श्रावण के प्रथम सोमवार को सिद्धार्थनगर में बोलबम समिति ने निकाली शोभायात्रा

Voice Of News 24 

22 Jul 2024 22:42 PM

सिद्धार्थनगर 

जनपद सिद्धार्थनगर में बोलबम जलाभिषेक समिति ने निकाली शोभा यात्रा। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को समिति द्वारा क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में किया गया जलाभिषेक। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जिले के बोलबम जलाभिषेक समिति द्वारा लगातार तेईसवें वर्ष श्रावण मास के प्रथम सोमवार को हनुमानगढ़ी स्थित मंदिर से शोभा यात्रा निकाली गई। जो कि सिद्धार्थ तिराहा, स्टेशन रोड़ होते हुए श्री सिंहेश्वरी माता मंदिर पर जा कर समाप्त हुई। इस दौरान समिति द्वारा नगर के प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक भी किया गया।

ऐसे सुनहरे मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, कपिलवस्तु विधायक प्रतिनिधि सत्य प्रकाश राही, पिंगल जख्मी, कैलाश पंक्षी, बबलू श्रीवास्तव, राणा प्रताप सिंह,शिव कुमार गुप्ता, अजय कसौधन व राम नरेश जायसवाल सहित तमाम लोग मौजूद ने भागीदारी पेश किया, और इस शोभायात्रा का सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया।

Siddharthnagar news

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.