Voice Of News 24
22 Jul 2024 21:56 PM
कोठीभार (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना अंतर्गत बाइक और साइकिल की आमने-सामने टक्कर से एक युवक की हालत गंभीर। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महाराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा पकड़ी भारतखंड निवासी ताबेदीन (45) पुत्र शमशुल्ला सोमवार को इटहिया शिव मंदिर से साइकिल द्वारा दर्शन कर वापस लौटते समय कटहरी में मोटरसाइकिल से आमने सामने से टक्कर हो गई। जिसमें उपरोक्त युवक गंभीर रूप से घायल हो गया उसे तत्काल सीएचसी निचलौल लाया गया जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।













