Voice Of News 24
21 Jul 2024 23 :30 PM
सिद्धार्थनगर
जनपद सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी द्वारा लगातार क्षेत्रों में निरीक्षण करते हुए संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया जा रहा है। आज रविवार को भी डीएम ने निरीक्षण का ताबूत चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज रविवार को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर राजागणपति आर. द्वारा क्षेत्र में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग, प्रा0 ख0 द्वारा निर्मित सड़क जिला मुख्यालय से धेन्सा, पलिया कटहना, कड़जहवा होते हुए करौती तक का निरीक्षण किया गया। तथा गहनता से जांच पड़ताल करने के बाद संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया।













