Voice Of News 24
21 Jul 2024 18:22 PM
उसका बाजार (सिद्धार्थनगर)
सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार नगर पंचायत में प्राचीन रेलवे पुल पर मोटी रकम लगातार वाहनों की आवागमन के लिए रास्ते का कराया गया निर्माण, फिर भी यहां दुर्घटनाओं का किया जा रहा इंतजार। भयभीत होकर लोग करते हैं यात्रा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

एक तरफ जहां सरकार पूरे भारतवर्ष में अपने विकास कार्यों के गिनती कराती है और कहीं ना कहीं सभी जिले में वह ग्राम सभा में चाहे वह सांस, विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष या कार्यकर्ता अपने कार्यों को लेकर विकास की प्रगति बताते हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनकी सारी की सारी विकास के नाम पर किया गया कार्य अधूरे में ही तड़पता रहता है।
बताते चले की सिद्धार्थनगर जिले के अधिकतर नगरपालिका, नगरपंचायत में सिर्फ खोखली बातें एवं खोखले ही उनके कार्य होते हैं अभी हाल ही में नगर पंचायत उसका बाजार में एक प्राचीन रेलवे पुल जो इस समय बंद है और उस रेलवे पुल पर आरसीसी रास्ता दलिया किया गया है जिससे कि आम जनमानस उस रास्ते से सावधानी पूर्वक एवं सुरक्षित ढंग से यात्रा कर सके। नगर पंचायत उसका ने रेलवे पुल पर आरसीसी की थालिया तो कर दी लेकिन पुल के बगल में सुरक्षा कवच (जाली) न लगने के कारण यह रास्ता मौत को दावत दे रहा है। इस पुल के दोनों तरफ जाली लगानी थी जो अभी तक पूर्ण नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन घटनाएं घटती रहती हैं। ऐसे में इन घटनाओं का जिम्मेदार कौन है? और विकास के नाम पर जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी पैसों से जेब भर लेते हैं, तथा काम अधूरा का अधूरा ही रह जाता है।
इस संबंध में दिनेश मोदनवाल (व्यापार मंडल अध्यक्ष उसका बाजार), हेमंत अग्रहरी, धर्मेंद्र चौरसिया, दिलीप कुमार, भोलेनाथ अग्रहरी, एवं गोपाल अग्रहरी ने वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को बताया कि इस कार्य के लिए कुल 13.57 लाख का बजट पेश किया गया है, बजट से रास्ते एवं पुल का निर्माण एवं सुंदरीकरण कराया गया लेकिन यहां लाइट और पुल के दोनों तरफ सुरक्षा कवच (जाली) लगवाने का कार्य अभी अधूरे में ही पड़ा हुआ है, जो किसी बड़ी दुर्घटनाओं का गवाह बनता रहता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में हम लोगों ने उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया है, लेकिन उनके तरफ से भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा हैं।













