Voice Of News 24
21 Jul 2024 18:11 PM
बृजमनगंज (महराजगंज)
महाराजगंज जिले के थाना क्षेत्र बृजमनगंज अंतर्गत ग्राम सभा महुलानी के टोला ओलीबक्सपुर में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने चारपाई पर सो रही महिला को रौदा। महिला की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत तथा दो लड़कियों की स्थिति गंभीर, जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी बृजमनगंज में कराया गया भर्ती। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज रविवार की दोपहर जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा महुलानी के टोला ओलीबक्सपुर निवासी कमलावती (55) पत्नी बैरिस्टर चौहान अपने मकान के सटे मंडिला के पास खाट पर सो रही थी, तथा उनके पास दो लड़कियां रोशनी पुत्री बैरिस्टर चौहान तथा शर्मिला पुत्री शिवशंकर बैठी हुई थी, तभी अचानक रोड पर जा रही ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग छोड़कर सड़क से दूरी चारपाई पर सो रही महिला के उपर से गुजर गई। इस दौरान महिला का सर की धज्जियां उड़ गई तथा पास बैठीं दोनों लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना को देखकर आसपास के लोग दंग रह गए। ग्रामीणों ने घायल शर्मिला को इलाज के लिए सीचसी बृजमनगंज भेजा तथा ट्रैक्टर चालक को पड़कर बृजमनगंज पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही बृजमनगंज थानाध्यक्ष श्याम सुंदर तिवारी घटनास्थल पर भारी तादाद में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना को सुनकर घटनास्थल पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसके बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरेंदा क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार,फरेंदा थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह घटना वहां पहुंच गए। बृजमनगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी।
इस संबंध में बृजमनगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक महिला के परिवार द्वारा तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।













