Voice Of News 24
20 Jul 2024 23:54 PM
चौक बाजार (महराजगंज)
महराजगंज जिले के चौंक बाजार अंतर्गत क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान शातिर चोर का दबोचते हुए लिया न्यायिक हिरासत में। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के मेंन चौक पर यातायात प्रभारी ने वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार की दोपहर एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है।यातायात प्रभारी और टीएसआई पुलिस बल के साथ में मेन चौक पर शनिवार की दोपहर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पल्सर पर सवार एक युवक को पुलिस ने रोशकने के लिए इशारा किया,युवक के पास गाड़ी के कागजात और डीएल नहीं मिलने पर पुलिस को शक हुआ। वहां संदिग्ध लगने पर जब पुलिस ने गाड़ी के चेचिस नंबर को चेक किया। और चेचिस नंबर से निकले मोबाइल नंबर पर फोन करने पर चोरी की पल्सर गाड़ी निकली,जिसे बरामद कर युवक को भी सदर कोतवाली के सुपुर्द कर दिया गया।
यातायात प्रभारी अरुणेश प्रताप सिंह ने वॉयस ऑफ न्यूज़ 24 संवाददाता को बताया कि काली पल्सर गाड़ी के चेचिस नंबर को जब चेक किया गया।तो उसे निकाले मोबाइल पर संपर्क किया गया वाहन मालिक ने बताया कि 22 जुलाई को गोरखपुर के गिडा थाने पर पल्सर गाड़ी चोरी की शिकायत भी दर्ज कराई गई है वहां स्वामी को सूचना दे दी गई है अभियुक्त दीपू लोहार पुत्र रामबदन लोहार निवासी ग्राम भुजाहवा जिला नवल परासी को गाड़ी समय सदर कोतवाल के सुपुर्द कर दिया गया है जहां विधि अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।













