Voice Of News 24
20 Jul 2024 23:39 PM
निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र अंतर्गत दो बाइकों की आमने सामने से हुई टक्कर, इस दौरान एक की मौत तो दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के निचलौल-चौक मार्ग पर स्थित ग्राम सभा बाली में आज शनिवार को दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने से टक्कर के बाद एक व्यक्ति की मौके पर हुई मौत एवं दो गंभीर रूप से हुए घायल। मृतक व्यक्ति सदरे आलम (30) पुत्र अकबर अली राका परसा थाना कोतवाली महाराजगंज एवं घायल व्यक्ति शहाबुद्दीन अंसारी(26) पुत्र अलाउद्दीन , मनौअर(30) पुत्र समसुल दोनों क्रमशः निपानिया थाना ठूठीबारी तथा सहगौरा थाना ठूठीबारी सभी महाराजगंज जनपद के बताए जा रहे हैं।













