पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्राची सिंह प्रदेश में चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए बढ़ाई कदम

Voice Of News 24 

20 Jul 2024 PM

सिद्धार्थनगर

आन्दोलन-2024 के दृष्टिगत प्रदेश में लगाए जा रहे 30.50 करोड़ पौधों के लक्ष्य के दृष्टिगत प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन परिसर में किया गया वृक्षारोपड़। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

वृक्षारोपण जन आन्दोलन-2024 के दृष्टिगत प्रदेश में लगाए जा रहे 30.50 करोड़ पौधों के लक्ष्य के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्राची सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस परिसर में वृक्षारोपण किया गया तथा सिद्धार्थ अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर, क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स सिद्धार्थनगर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण की महत्ता के बारे में बताया गया कि मानवता की रक्षा के लिए पेड़-पौधे बहुत जरूरी हैं, जिसके क्रम में हम ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाकर अपने परिवेश को स्वच्छ व सुन्दर बना सकते हैं ।

प्रकृति के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को लेकर सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने एवं प्लास्टिक/ शीशा आदि जैसे वातावरण के लिए खतरनाक पदार्थों का उपयोग बंद करने के लिये जागरूक किया गया। और अधिक से अधिक पौधे लगाकर वृक्षारोपण के तहत चलाए जा रहे वृक्षारोपण जन “वृक्ष लगायें पर्यावरण बचायें” महाअभियान को सफल बनाने की अपील की गयी। और उसकी देखभाल के लिए खास ध्यान देने का लोगों एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया।

Siddharthnagar news

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.