महराजगंज जनपद को लगी किसकी नजर, लगातार मां की हत्याओं की आ रही खबर, कलयुगी बेटे ने मां की गला रेतकर कर दिया हत्या

https://www.youtube.com/watch?v=jLzsrowHsXE

Voice Of News 24 

20 Jul 2024 19:29 PM

सिंदूरिया (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के सिंदूरिया थाना क्षेत्र में जायदाद की लालच ने मां की बेटे द्वारा धारदार हथियार से करा दिया हत्या। हाल-फिलहाल में कलयुगी पिता द्वारा मां और बेटे की हत्याकांड की घटना के बाद अब बेटे और बहू द्वारा मां की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के धानी बाजार में हुए मां और बेटे की हत्या से क्या कम लोगों का दिल दहला था कि आज फिर मां की बेटे और बहू द्वारा हत्या ने जनपद वासियों के साथ देश के लोगो की दिल के धड़कनों की रफ्तार तेज कर दी?

दरअसल हुआ कुछ यूं कि सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा हरिहरपुर टोला मोतीपुर मे एक व्यक्ति ने शनिवार को सम्पति विवाद को लेकर अपनी ही मां की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दिया। मौके पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हत्यारे  बेटे और बहू को गिरफ्तार कर लिया है,

महिला की फाइल फोटो।
महिला की फाइल फोटो।

वाॅयस ऑफ न्यूज 24 जानकारी के अनुसार मोतीपुर निवासी राजकुमार उर्फ़ घूरे (40) जायदाद को लेकर शनिवार को दोपहर मे अपनी मां श्यामदेई (60)को मोतीपुर नहर फाटक के पास धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दिया है, घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही तत्काल पुलिस ने वहां पहुंचकर बेटे और बहू को हिरासत मे लेते हुए मृतिका के शव को हिरासत में ले लिया और पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि घटनाक्रम की सूचना मिलते ही हत्यारे बेटे के साथ बड़े बेटे राजकुमार और बड़ी बहू राजेश्वरी को भी हिरासत मे ले लिया गया है, और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Mharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.