Voice Of News 24
20 Jul 2024 01:40 AM
महराजगंज
महाराजगंज जनपद में शुक्रवार को एंटी करप्शन की टीम ने अचानक छापेमारी कर, आयुर्वेदिक यूनानी कार्यालय में तैनात कनिष्ठ सहायक को 10000 की घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। आगे की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता अमित कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह निवासी ग्राम परसोना जनपद सिद्धार्थनगर के अनुसार सम्प्रति वार्ड बॉय (भृत्य) ,राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय नरकटहां के स्पष्टीकरण के आधार पर जांच का निस्तरण कराने के संबंध में 10000 की रिश्वत लेते पकड़ा गया।
महराजगंज : एक ही साथ महिला और पुरुष का शव मिलने से क्षेत्रों में छाया मातम, लोगों का दहल गया दिल, मच गई अफ़रा-तफ़रीhttps://t.co/w4JFUvNoNj
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 19, 2024
आरोपी चित्रांश रंजन श्रीवास्तव कनिष्ठ सहायक जो छेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी कार्यालय में तैनात हैं उसे जल निगम कार्यालय के पास गोरखपुर रोड पर एंटी करप्शन गोरखपुर टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और इसके खिलाफ थाना कोतवाली महाराजगंज में समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराकर विधिक कार्रवाई की जाने की सलाह दी।













