रोहिनी नदी के कटान की चपेट में आने से कुछ ही मीटर दूर ग्रामीणो की बस्ती, भयावह मंजर से लोगों में मचा हड़कंप

Voice Of News 24 

20 Jul 2024 00:32 PM

नौतनवां (महराजगंज) 

जनपद महराजगंज में ग्राम सभा चकदह टोला जवाहवा के सामने रोहिनी नदी में कटान तेज ग्रामीण परेशान,जिलाप्रशासन से मदद की गुहार। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


जनपद के नौतनवां तहसील अंतर्गत क्षेत्र चकदह टोला जवाहवा के सामने रोहिनी नदी की कटान को देख भयभीत हुए ग्रामीण। रोहिनी नदी से ग्रामीणो की बस्ती की दूरी एक किमी. से अब मात्र 50-60 मीटर ही रह गया है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि जिला प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि गांव के जनता के साथ जिम्मेदार तहसील से लेकर जिले की चक्कर काटते थक जा रहें हैं।

कटान के चपेट में आधा दर्जन से अधिक लोगों का आशियाना आने की आशंका है। अगर इसी तरह से कटान होता रहा तो ज्यादा समय नहीं लगेगा कि आधा दर्जन से अधिक लोगों का मकान कटान के भेंट चढ़कर रोहिनी नदी में विलीन होते। कटान से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने कई बार उच्चाधिकारियों का ध्यान इस तरफ़ आकर्षित करने के लिए मदद की गुहार लगाई है।
लेकिन अब तक कटान को लेकर कोई उचित प्रबंध नहीं किया गया। ग्रामीणों ने जिलाप्रशासन से मदद की गुहार लगाई।

Maharajganj News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.