Voice Of News 24
19 Jul 2024 13:15 PM
उत्तर प्रदेश में 22 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू होने जा रहा है। जिसके लिए सरकार ने रूट फिट तय कर दिया। कांवड़ यात्रा को लेकर सीएम योगी ने बड़ा आदेश जारी किया है। सीएम योगी ने जारी आदेश में कहा कांवड़ मार्गों पर दुकानदारों को खाने-पीने की दुकानों पर दुकानदार का नाम लिखना होगा। कांवड़ मार्गों पर दुकानों पर मालिक का नाम और पहचान भी लिखना होगा और हलाल सर्टिफिकेशन वाले प्रोडक्ट बेचने वालों पर होगी कार्रवाई होगी। सीएम योगी ने कांवड़ यात्रियों की आस्था की शुचिता बनाए रखने के लिए फैसला।

मुख्यमंत्री कार्यालय से शुक्रवार को जानकारी दी गई कि कांवड़ यात्रियों की आस्था की पवित्रता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। हलाल सर्टिफिकेशन वाले उत्पाद बेचने वालों पर भी कार्रवाई की बात कही गई है।
इस प्रकरण में केंद्र सरकार के अहम घटक जदयू के केसी त्यागी और भाजपा के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने भी इस कदम की निंदा की है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मायावती और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सांप्रदायिक और भेदभाव वाला कदम बताकर सरकार को घेरा है।













