Voice Of News 24
19 Jul 2024 00:15 AM
महराजगंज :
जनपद महराजगंज के सदर तहसील क्षेत्र में विडियो हुए वायरल के जरिए पता चला कि मादा तेंदुए ने पांच शवक़ो को जन्म दिया है। मौके पर वन विभाग की टीम वहां पहुंचकर सभी तेंदुओं को कब्जे में ले लिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज तेंदुए के विषय में चर्चा का क्षेत्र बन गया है। कभी मृतक तेंदुआ तो कभी नवजात तेंदुए की खबर पिछले कई दिनों से प्रकाश में आ रहीं हैं। संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार महराजगंज के सदर तहसील क्षेत्रांतर्गत ग्राम सभा मधुबनी के बाजरे की खेत में मादा तेंदुए ने पांच शवक़ो को जन्म दिया है। जैसे ही लोगों को मामले की खबर मिली तो यह खबर कौतूहल का विषय बन गया है। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा जैसे ही वन विभाग के अधिकारियों को दी गई तो वहां तत्काल अधिकारियों ने पहुंचकर तेंदुए के सभी परिवारों को कब्जे में लेकर संरक्षित कर लिया है।
Maharajganj News













