सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्रों में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकार के प्रति किया गया जागरूक

Voice Of News 24 

16 Jul 2024 00:25 PM

पथरा बाजार (सिद्धार्थनगर) 

जनपद के थाना पथरा बाजार पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र के ग्राम ककरा पोखर में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला बीट पुलिस अधिकारी/शक्ति दीदी द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा, साइबर क्राइम इत्यादि के बारे मे किया गया जागरूक। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज सोमवार को प्राची सिंह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “महिला सशक्तिकरण व महिलाओं के सुरक्षा एवं जागरूकता/ पिंक कोबरा (मिशन शक्ति) अभियान” के संबंध में दिए गए आदेश को अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर व अखिलेश वर्मा क्षेत्राधिकारी डुमरियागंज के कुशल पर्यवेक्षण में भाग्यवती पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना पथरा बाजार के निर्देशन में मo का0 बबिता भारती द्वारा ककरा पोखर में शिक्षा एवं सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया तथा महिलाओं, बच्चों के साथ होने वाले अपराधों के प्रति तथा महिला सुरक्षा के सम्बन्ध में जागरूक किया गया तथा महिला सम्बन्धी अपराध पर अंकुश लगाने हेतु जारी हेल्प लाइन 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 112 पुलिस हेल्प लाइन, 1098 चाईल्ड लाइन के सम्बन्ध में जानकारी दी गई । इसके साथ-साथ छात्राओं को निर्भीक होकर शिक्षित एवम् सक्षम बनकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Siddharthnagar news

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.