अज्ञात वाहन के रौंदने से बुजुर्ग के शरीर की उड़ गई धज्जियां, मौके पर ही बुजुर्ग की हुई दर्दनाक मौत

Voice Of News 24 

14 Jul 2024 14:43 PM

निचलौल (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के निचलौल में रविवार की सुबह हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, पैदल जा रहे बुजुर्ग व्यक्ति को वाहन ने रौदा, जिसकी मौके पर ही हुई मौत, पुलिस भी पहुंच कर की अग्रिम विधिक कार्यवाही। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा मार्ग पर स्थित रायपुर गांव के पास रविवार की सुबह करीब दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई,वही हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। घटनास्थल पर पहुंचे मृत व्यक्ति के परिजनों में कोहराम मच गया।
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक सिंदुरिया थाना क्षेत्र के कमहरिया गांव निवासी रामलौट यादव (62) सिसवा सड़क पर पैदल कही जा रहे थे। इसी बीच रायपुर गांव के पास किसी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हे चपेट में ले लिया। जिससे उनकी मौत हो गई।
इस संबंध में थाना प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Maharajganj News 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.