जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा कारनामा

Voice Of News 24

12 Jul 2024 13;37 Pm

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इतिहास रच दिया है. जेम्स एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास का एलान कर दिया है। वह लॉर्ड्स में अपना फेयरवेल टेस्ट खेल रहे हैं।

वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. लॉर्ड्स टेस्ट से पहले वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक विकेट प्राप्त करने के मामले में तीसरे स्थान पर काबिज थे, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने ज्यों ही एलिक अथानाजे का विकेट चटकाया. वैसे ही वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव को पछाड़ते हुए दूसरे स्थान पर पहुंच गए

कपिल देव टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में अब तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. वहीं दूसरे स्थान पर अब जेम्स एंडरसन का नाम आता है. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने के मामले में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा का नाम आता है. मैकग्रा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सर्वाधिक 110 विकेट झटके हैं.

लॉर्ड्स के मैदान पर जारी पहले टेस्ट में जेम्स एंडरसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 बजार गेंदें डालने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। ऐसा कारनामा करने वाले वह दुनिया के चौथे और पहले इंग्लिश खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन, भारत के अनिल कुंबले और ऑस्ट्रेलिआ के शेन वॉर्न ने ये कमाल किया था।

Maharajganj  News

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.