Voice Of News 24
11 Jul 2024 22:28 PM
सोनौली (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के सोनौली कोतवाली क्षेत्र के जरा में एक व्यक्ति फांसी लगा लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,और अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के सोनौली कोतवाली अंतर्गत कर्ज में डूबे गौरी शंकर यादव उम्र 53 अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता को प्राप्त जानकारी अनुसार गौरी शंकर प्राइवेट समूह से पैसा कर्ज लिए थे जिसे वह चुकाने में अस्मर्थ थे। और अंत में क़र्ज़ न चुकता कर पाने से परेशान होकर उन्होंने अपनी लीला समाप्त कर ली। वह घर में अपने पत्नी सुभागी यादव एवं दो बेटियों के साथ रहते थे, और आज गुरुवार की सुबह जब उनकी पत्नी का आंख खुला तो उनके पति फंदे से लटक रहे थे।
पत्नी ने यह देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो क्षेत्र की पुलिस वहां पहुंचकर शव को फंदे से उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संदर्भ में सोनौली कोतवाल अंकित सिंह ने बताया कि ग्राम जरा में आज गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति के फांसी लगाकर जान देने की सूचना मिली है,मौके पर ही घटनास्थल का निरीक्षण कर शवा का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भी दिया गया है।और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

















