Voice Of News 24
11 Jul 2024 22:03 PM
घुघली (महाराजगंज)
महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्रांतर्गत पिछले कुछ दिनों से लापता युवक का आज वृहस्पतिवार को संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से मचा हड़कंप। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद के घुघली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बिशनपुर अहिरौली में एक मानसिक रूप से बीमार युवक सोमवार से ही लापता था। उस युवक की आज गन्ने के खेत में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आज गुरूवार की शाम गांव के ही कुछ युवक नहर की पटरी की तरफ किसी काम से जा रहे थे कि गन्ने के खेत में कुत्तों के भारी झुंड को देखे तो उन्हें कुछ शंका हुई। उन्होंने जब पास जाकर देखा तो गांव का ही लापता युवक का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद इसकी सूचना सबसे पहले परिजनों को दी गई तो उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया वहीं ग्रामीणों ने तत्काल जब इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में घुघली थाना अध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

















