परतावल की सड़कों पर बेसहारा गौवंश का डेरा, हादसों को दे रहा न्योता सरकार गौशालाओं पर लाखों खर्च कर रही, फिर भी सड़कों पर रात गुजारने को मजबूर हैं पशु

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में बेसहारा गौवंश की बढ़ती संख्या आम लोगों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में बेसहारा गौवंश की बढ़ती संख्या आम लोगों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। दिन हो या रात, मुख्य सड़कों, बाजारों और दुकानों के सामने दर्जनों पशु बैठे दिखाई देते हैं। रात के अंधेरे में सड़क पर बैठे इन पशुओं के कारण दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आकर कई बार गौवंश घायल हो चुके हैं। वहीं वाहन चालक भी हादसों का शिकार हुए हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग इस समस्या के स्थायी समाधान के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहा है।

प्रदेश सरकार गौवंश के संरक्षण के लिए लाखो रुपये खर्च कर गौशालाओं का संचालन करा रही है तथा उनके रखरखाव के लिए कर्मचारियों की भी नियुक्ति की गई है। इसके बावजूद यदि नगर की सड़कों पर बड़ी संख्या में बेसहारा गौवंश खुलेआम घूम रहे हैं और सड़क किनारे रात बिताने को मजबूर हैं, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

नगरवासियों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के कारण न केवल गौवंश असुरक्षित हैं, बल्कि आम नागरिकों की जान भी खतरे में पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि खुले में घूम रहे गौवंश को तत्काल गौशालाओं में पहुंचाया जाए तथा नियमित अभियान चलाकर इस समस्या का स्थायी समाधान किया जाए।

जनता का सवाल: जब गौशालाओं के संचालन पर सरकारी धन खर्च हो रहा है, तो आखिर परतावल की सड़कों पर बेसहारा गौवंश क्यों दिखाई दे रहे हैं? आखिर इसकी जिम्मेदारी कौन तय करेगा?

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.