बुलंदशहर
बुलंदशहर ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन पर्व पर आज डिबाई विधानसभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल राजघाट में आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन पर्व पर आज डिबाई विधानसभा क्षेत्र के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल राजघाट में आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। तड़के ब्रह्ममुहूर्त से ही मां गंगा के प्रमुख घाटों बांके बिहारी घाट, दुर्गा देवी घाट और पक्के घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ‘जय गंगे’ और ‘हर-हर गंगे’ के गगनभेदी उद्घोषों के बीच भक्तों ने पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई।
गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने तट पर विधि-विधान से पूजन-अर्चना की, भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी और मां गंगा की महाआरती उतारकर सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। यही वजह रही कि आज राजघाट पर आगरा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, बहजोई, अतरौली और धनारी सहित कई जनपदों से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। नरौरा पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुए मोटर बोट के जरिए जलमार्ग से लगातार निगरानी रखी। किसी भी अप्रिय घटना या डूबने की स्थिति से निपटने के लिए घाटों पर कुशल गोताखोरों की तैनाती की गई थी। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाट पर मौजूद ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा दी और प्रसिद्ध वेदांत मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भीषण गर्मी का कहर: महराजगंज में बम की तरह फटा बिजली का ट्रांसफार्मर, बाल-बाल बचे ग्रामीण pic.twitter.com/lALhaluB11
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 29, 2026













