बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जिला क्षेत्र के नारायणपुर में हाईवे नंबर 509 पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जिला क्षेत्र के नारायणपुर में हाईवे नंबर 509 पर एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल सवार वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पुत्र और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छतारी थाना क्षेत्र के ग्राम बुढासी निवासी हरीश बाबू (45 वर्ष) अपने आठ वर्षीय बेटे भानु और मां रामेश्वरी (पत्नी सोहन पाल) के साथ अनूपशहर गंगा घाट से स्नान कर वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नारायणपुर गांव के समीप पहुंची, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया।
टक्कर लगते ही रामेश्वरी देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, हरीश बाबू और मासूम भानु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत दानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हरीश बाबू की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
भीषण गर्मी का कहर: महराजगंज में बम की तरह फटा बिजली का ट्रांसफार्मर, बाल-बाल बचे ग्रामीण pic.twitter.com/lALhaluB11
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 29, 2026













