जौनपुर
जौनपुर जनपद के सरपतहां थाना पुलिस ने सोमवार तड़के एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के सरपतहां थाना पुलिस ने सोमवार तड़के एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। कम्मरपुर पुलिया के पास हुई एक तीखी मुठभेड़ के बाद पुलिस ने देवरिया जनपद के एक वांछित गो-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
चेकिंग के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह अपनी टीम के साथ कम्मरपुर पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान समोधपुर की तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल सवार को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो वह हड़बड़ा कर भागने लगा। इस प्रयास में उसकी बाइक पलट गई, जिसके बाद आरोपी पैदल ही गांव की तरफ दौड़ पड़ा।
पुलिस टीम ने जब उसे ललकारा, तो शातिर अपराधी ने जान से मारने की नीयत से पुलिस बल पर सीधे दो राउंड फायर झोंक दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक गोली सीधे थानाध्यक्ष सरपतहां के कान के पास से होकर गुजरी, जिसमें वे बाल-बाल बच गए।
जवाबी कार्रवाई में बदमाश ढेर, अवैध असलहा बरामद
थानाध्यक्ष और उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने आत्मरक्षा में तत्काल जवाबी फायरिंग की। पुलिस की ओर से चलाई गई गोली सीधे बदमाश के बाएं पैर में घुटने के नीचे जा लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम पंकज यादव (35 वर्ष) निवासी सारी बड़ौना, थाना सरपतहां बताया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक .315 बोर का अवैध तमंचा, खोखा, जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और एक स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की है। आरोपी ने कबूल किया कि उसने यह मोटरसाइकिल अखंडनगर से चुराई थी और नंबर प्लेट बदलकर इसका इस्तेमाल कर रहा था।
घायल गो-तस्कर को तुरंत इलाज के लिए सी.एच.सी. सुईथाकला भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
भीषण गर्मी का कहर: महराजगंज में बम की तरह फटा बिजली का ट्रांसफार्मर, बाल-बाल बचे ग्रामीण pic.twitter.com/lALhaluB11
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 29, 2026













