Voice Of News 24
11 Jul 2024 00:21 AM
नौतनवां (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के नौतनवा तहसील अंतर्गत सेमरहवां गांव में नाव पर सवार होकर ससुराल पहुंची दुल्हन। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के नौतनवा तहसील क्षेत्र अंतर्गत सेमरहवा गांव का है मामला। जहां बरसात के कारण नदी में आई बाढ़ से गांव में जाने के लिए एकमात्र सहारा बना नाव
बाराती सिर पर समान लेकर नाव से नदी पार किए तब जाकर पहुंचे गांव
द्वारपूजा के बाद शादी की रश्म हुई पूरी
बुधवार को सुबह बारात की विदाई हुई।
बाराती सारा सामान सिर पर रखकर नाव से नदी पार किए।
करीब दोपहर को दुल्हा विजय यादव दुल्हन बेबी यादव के साथ पैदल चलकर घाट पर पहुंचा।
जहां दूल्हा दुल्हन को सम्हालते हुए नाव से नदी पार कराया।

















