सिसवा नगर पालिका में सभासदों ने मचाया हंगामा, जमकर हुई नारेबाजी, पुलिस ने वहां पहुंचकर उठाया बड़ा कदम

Voice Of News 24 

10 Jul 2024 23>:32 PM

सिसवां बाजार (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद के सिंसवा नगर पालिका में सभासदों ने कुछ विशेष मांगों को लेकर किया हंगामा, बाद में करीब आधा दर्जन सभासदों का हाल हुआ बेहाल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

आज बुधवार को सिसवा नगर पालिका में सफाई के मुद्दों को लेकर सभासदों द्वारा जमकर की गई नारेबाजी, मच गया हंगामा। इस दौरान कई सभासदों को बनाया गया बंधक, मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की दी गई मंजूरी।
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार महराजगंज के नगर पालिका सिसवा में जमकर हंगामा और नारेबाजी हुआ है, मामला हंगामा तक ही नहीं सिमित रह। इस हंगामे के दौरान लगभग आधा दर्जन सभासदों को बंधक बनाया गया है।
सभासदों का मुद्दा यह था कि नगर पालिका सिसवा में कुल 275 सफाई कर्मी तैनात हैं। लेकिन नगर में सफाई नहीं होने के कारण हालात बद से बदतर होता जा रहा है। बारिश में सफाईकर्मीयो के सफाई की पूरी पोल खुल गई, जिसमें चुने गए सभी सफाईकर्मियों की लापरवाही साफ-साफ झलकती दिखाई दे रही है। सभासदों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सफाई के नाम पर काम केवल हवा-हवाई दिख रहा है। सभासदों ने बताया कि सिसवां नगर पालिका में जमीनी स्तर पर साफ-सफाई बिल्कुल नहीं के बराबर हुआ है। वेतनभोगियों को काम के नाम पर बिना जांच किए ही वेतन भुगतान किया जा रहा है।

Maharajganj News