Voice Of News 24
10 Jul 2024 14:42 PM
सोनौली (महराजगंज)
जनपद महराजगंज के सोनौली निवासी युवक ने राष्ट्रीय पंजा लाडाओ प्रतियोगिता 2024 में जीता सिल्वर मेडल। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज जिले के सुनौली कस्बे के निवासी 18 वर्षीय दीपांशु जायसवाल ने मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर महाराजगंज जिले का नाम किया रोशन। इस होनहार युवक को अब एशियाई चैंपियनशिप के लिए सलेक्ट भी कर लिया गया है। जिसको लेकर सोनौली के युवाओं में हर्ष व्याप्त है। दीपांशु सहित उनके परिजनों को तमाम लोगों द्वारा लगातार बधाई दी जा रही है।
वाॅयस ऑफ न्यूज 24 संवाददाता अनुसार उत्तर प्रदेश में महाराजगंज जिला क्षेत्रांतर्गत भारत नेपाल सीमा के निकट स्थित सोनौली कस्बा निवासी दीपांशु जायसवाल पुत्र सुनील जायसवाल ने जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय आर्म रैसलिंग प्रतियोगिता (18 से 23 वर्ष) में सिल्वर मेडल हासिल किया है। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ-साथ सोनौली कस्बा सहित पूरे जिले का नाम रौशन किया है। अब दीपांशु का चयन एशियाई चैंपियनशिप के लिए हो गया है।दीपांशु जायसवाल नौतनवा होली क्रॉस स्कूल का छात्र है।
क्या होती है आर्म रैसलिंग?
आर्म रैसलिंग दो खिलाड़ियों के बीच होने वाली एक प्रतियोगिता है, जिसमें दो खिलाड़ी अपनी कोहनी मेज पर रखते हैं और एक दूसरे के हाथों को मजबूती से पकड़ते हैं,इसके बाद एक-दूसरे से बधे हाथ को खिलाड़ी मेज की तरफ झुकने का प्रयास करते हैं।
आसान भाषा में इसे पंजा लगाओ प्रतियोगिता भी कहते हैं। जो खिलाड़ी अपने विपक्षी खिलाड़ी का हाथ मेज के उपर पटक देता है, तो वह खिलाड़ी विजयी माना जाता है।

















