बलरामपुर: बाढ़ के पानी में नहाते समय दो बच्चे डूबे,एक बच्चे का शव मिला

Voice Of News 24 

09 Jul 2024 01:27 AM

बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के धोबहा पहाड़ी नाले में आई बाढ़ के पानी में नहाते समय सोमवार को दो बच्चे डूब गए.पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट। 

बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के धोबहा पहाड़ी नाले में आई बाढ़ के पानी में नहाते समय सोमवार को दो बच्चे डूब गए। बताते चले इसमें से एक बच्चे का शव मिल गया। जबकि दूसरे की तलाश के लिए पीएसी बुलाई गई है।

जानिए क्या है मामला

बलरामपुर के ललिया थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के मजरे गंगापुर निवासी अनोखी वर्मा का पुत्र प्रभुनाथ वर्मा (12) व संदीप कुमार वर्मा का पुत्र नैतिक वर्मा (9) सोमवार दोपहर गांव के समीप भरे धोबहा पहाड़ी नाले के पानी में नहा रहे थे। बहाव तेज होने के चलते दोनों बच्चे डूब गए। इसकी जानकारी होने पर वहां भीड़ जुट गई। काफी खोजबीन करने के बाद ग्रामीणों ने धोबहा नाले से प्रभु वर्मा का शव ढूंढ़ निकाला। मगर नैतिक नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रभुनाथ का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ग्रामीणों के साथ पुलिसकर्मी दूसरे बच्चे को नाले में तलाश रहे हैं। पीएसी के गोताखोरों को भी बुलाया गया है।

Balrampur News 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.