महराजगंज: अतिक्रमण करने वालो पर चला बुलडोजर

Voice Of News 24 

29 Jun 2024  22:41 Pm

महराजगंज 

महराजगंज जनपद के मिठौरा क्षेत्रांतर्गत इलाकों में सड़क किनारे अतिक्रमण पर चला बुलडोजर। विस्तार से जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज में मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा गौनरिया राजा व केवलापुर कला ( नगर पंचायत चौक सरदार पटेल नगर) में राजस्व विभाग की टीम ने पांच जगहों पर अतिक्रमण हटवाया। कुछ दिन पहले गौनरिया राजा के ग्रामीणों ने सड़क पर हुए अतिक्रमण को लेकर डीएम महराजगंज को एक शिकायती पत्र दिया था।

जिस पर कार्यवाई करते हुए डीएम अनुनय झा ने एसडीएम महराजगंज को मौके पर भेज स्थिति का जायजा लिया था। राजस्व विभाग की तरफ से अतिक्रमण किये लोगों को सूचना भी दिया गया था कि अतिक्रमण किये हुए जगह को खाली कर दे। लेकिन लोगों ने बात नही मानी तो शनिवार को देर दोपहर राजस्व विभाग की टीम ने एसडीएम सदर रमेश कुमार के निर्देशन में जेसीबी से अतिक्रमण को हटवाया। हल्के के लेखपाल सुनील कन्नौजिया ने बताया कि गौनरिया राजा निवासी ओमप्रकाश यादव रास्ते मे लकड़ी का पिलर लगाए थे।

केवलापुर कला( नगर पंचायत चौक सरदार पटेल नगर) निवासी जयहिंद, जनार्दन, सत्यनारायण, योगेंद्र आदि लोगो ने रास्ते में सीमेंटेड सीढ़ी बना लिए थे। जिसमे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस दौरान तहसीलदार सदर देश दीपक तिवारी, राजस्व निरीक्षक जनकराज प्रजापति, उपनिरीक्षक पंकज सिंह, विश्वनाथ पासवान, तुलसीराम वर्मा सहित नगर पंचायत के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Maharajganj News

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.