महराजगंज में लेखपाल का विडियो हुआ वायरल, लोगों द्वारा जमकर धांधली करने का लगाया जा रहा है आरोप

Voice Of News 24 

29 Jun 2024 14:45 PM

पुरन्दरपुर (महराजगंज) 

महराजगंज जनपद अंतर्गत लेखपाल पर लगाए गए आरोप एवं वायरल विडियो की विस्तृत जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना अंतर्गत बरगदवा बिशुनपुर निवासी सोनू पुत्र पंचराम ने बताया लेखपाल द्वारा जमीन की पैमाईश करने के बाद पता चला की खतौनी के हिसाब से रकबा कम है तब लेखपाल के पास अपना शिकायत लेकर पहुंचा और अपने बचाव में वीडियो बना कर बात करता रहा दोनों में बहस के बीच लेखपाल के द्वारा जवाब मिला तुम्हारा जमीन मौके पर कम है अब कागज में भी कम कर दूंगा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है

आरोपों में घिरे लेखपाल का दो वीडियो हुआ वायरल ,प्राइवेट कर्मचारी रख रिश्वत की मांग

बरगदवा बिशुनपुर निवासी सोनू ने बताया समरधीरा चकबंदी ऑफिस में लेखपाल से खतौनी लेने गया जहा वह नही मिले उनके जगह पर बैठा एक प्राइवेट कर्मचारी खतौनी देने पर लेखपाल के नाम पर 200 रूपए की मांग कर रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, सोनू ने लेखपाल पर आरोप लगाया है वीडियो बनाने के बाद इनके द्वारा परेशान करने की धमकी दी जा रही हैं

आरोप प्रत्यारोप : चकबंदी लेखपाल के साथ अभद्रता पर पुलिस ने लिया एक्शन

चकबंदी लेखपाल दिनेश यादव ने बताया बरगदवा विशुनपुर में चक सीमांकन चक बंदीकर्ता कानूनगो के साथ सहयोग में लगा हुआ था। 20 जून को सोनू पुत्र पंचराम निवासी बरगदवा विशुनपुर सीमांकन चक पर आकर गाली गलौज तथा मारपीट पर उतारू हो गए, जबकि उसका पैमाइश संबन्धित प्रकरण भी नहीं था। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न किया जिससे सरकारी कार्य प्रभावित हुआ। लेखपाल ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुक़दमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया हैं।

Mahajajganj News

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.