Voice Of News 24
19 Jun 2024 14:57 Pm
श्यामदेउरवां (महराजगंज)
महाराजगंज के अंतर्गत थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के परतावल मुख्य मार्ग पर स्थित गोधवल चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवको को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके बाद तीनों युवकों श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के पिपरा लाल निवासी निखिल पासवान (21), बंटी (24) एवं अमन की हालत गंभीर देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए ले जाया गया।

जहां डॉक्टरो ने निखिल को मृत्यु घोषित कर दिया, वही अमन और बंटी का इलाज अभी चल रहा है। निखिल के मौत के बाद परिजनों ने शव को लेकर श्यामदेउरवां थाने पहुंचे जहां पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार श्यामदेउवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा लाला निवासी निखिल पासवान अपने मित्र बंटी एवं अमन के साथ बाइक से भट्टहट की ओर किसी काम से गया था और वापस आते समय गोदवाल चौराहे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दो गंभीर रूप से घायल हो गए एवं एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।





















