वेतन ना मिलने से कर्मचारियों का फूटा गुस्सा,सड़को पर कूड़े का ढेर फैला कर किया धरना प्रर्दशन

Voice Of News 24

13 Jun 2024 22:01 Pm

महराजगंज 

महराजगंज जिले के आदर्श नगर पंचायत आनंदनगर के सभी कर्मचारियों द्वारा विगत कई माह से वेतन भुगतान न होने पर आक्रोशित होकर विगत दस जून से ही काम रोक कर हड़ताल किया जा रहा है, वहीं कोई सुनवाई ना होता देख कर्मियों ने आज चौथे दिन नगर पंचायत आनंद नगर के कस्बे में विभिन्न सड़को पर इकट्ठा कूड़े का ढेर फैला कर प्रर्दशन किया गया व एक जुलूस निकालकर नगर पंचायत आनंदनगर की अध्यक्ष के खिलाफ जमकर आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की गई।

उपरोक्त मामले के संबंध में ईओ आनंद नगर पूजा सिंह परिहार ने बताया कि कर्मचारियों के वेतन बिल पर मेरे द्वारा दस्खत कर दिया गया है नगर अध्यक्ष महोदया क्यों नहीं कर रही ये मुझे नहीं मालूम है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.